Last Updated on April 1, 2026 12:15 pm by BIZNAMA NEWS

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के जल्द समाप्त होने की उम्मीदों के बीच अमरीकी शेयरों में उछाल आने के बाद आज एशियाई शेयरों में भी तेज़ी देखी गई।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 5.2 प्रतिशत बढ़कर 5,312 पर पहुंच गया जबकि टोक्यो का निक्केई 225, 3.5 प्रतिशत बढ़कर 52,840 पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200, 1.9 प्रतिशत बढ़कर 8,641 पर पहुंच गया। तेल की कीमतों में शुरुआती गिरावट के बाद स्थिरता आई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का एक बैरल आज सुबह 0.6 प्रतिशत बढ़कर 104 अमरीकी डॉलर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में यह तेजी अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के इस बयान के बाद आई कि अमरीकी सेना दो से तीन सप्ताह में ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से बाहर निकल सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य में आगे की परिस्थितियों से अमरीका का कोई लेना-देना नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *