Last Updated on April 1, 2026 11:48 am by BIZNAMA NEWS
अAMN
मरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा। मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमरीकी सेना के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जल्द पूरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से वापस लौटने से पहले अमरीका, ईरान की हर उस क्षमता को निष्क्रिय करना चाहता है, जो उसके लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने युद्ध समाप्त करने से पहले एक संभावित समझौते का भी संकेत दिया।
इससे पहले, अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि अमरीका का मिशन पहले दिन से ही स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि ईरान के खतरे को पूरी तरह से खत्म करने का यह अंतिम और सबसे अच्छा मौका है, ताकि वे कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सकें।
इससे पहले, एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रम्प ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़कर महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य मार्ग की सुरक्षा के लिए अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने संघर्ष में ब्रिटेन जैसे देशों से अपेक्षित सैन्य सहयोग न मिलने की बात भी कही।





